North 24 Parganas

BSF के जवानों ने भारत–बांग्लादेश सीमा पर यूएस डॉलर के साथ महिला को किया गिरफ्तार

डेस्क: दिनांक 22 जुलाई, 2022 को एकबार फिर BSF के जवानों ने तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बॉर्डर ऑउट पोस्ट जयंतीपुर में 158 बटालियन के जवानों ने लगभग दोपहर के लगभग 12:30 बजे एक 59 वर्षीय संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया।

बीएसएफ की महिला प्रहरी के द्वारा संदिग्ध महिला की तलाशी लेने पर महिला के कपड़ों के अंदर से एक पैकेट बरामद किया गया। BSF के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पैकेट में 19700 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए जिनकी भारतीय बाजार में कीमत 15,72,848 रूपये है।

बताया जा रहा है कि वह महिला तस्कर इस मुद्रा को भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थी। लेकिन BSF के जवानों ने महिला के इस तस्करी को अंजाम देने से पहले ही उसे रेंज हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुई महिला ने बताया कि वह एक गृहणी है और पैसे कमाने के लिए तस्करी की गतिविधियों में लिप्त है। उसने बताया कि इस पैकेट को बीएसएफ की ड्यूटी लाइन पार कर आगे किसी दूसरे तस्कर को सौंप देना था। इस कार्य के लिए उसे 1000/- रुपये मिलने थे। गिरफ्तार महिला और जब्त मुद्रा को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस थाना पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button