HowrahPolitical

हावड़ा के बेलगछिया में सैकड़ों गरीब महिलाओं में बांटी गई साड़ियाँ

राज्य के मंत्री उमेश राय ने जनता को दिलाया भरोसा, बोले - भाजपा की सरकार में आने वाले दिनों में बदल जाएगी हावड़ा शहर की सूरत

डेस्क: गणेश पूजा के अवसर पर हावड़ा के बेलगछिया में बेलगछिया खटाल जे एंड एफ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गरीब व जरूरतमंद महिलाओं में साड़ियां बांटी गई। इसके साथ ही गरीब बच्चों को कपड़े बांटे गए। यह कार्यक्रम कमेटी के सक्रिय सदस्य व समाजसेवी अमर जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। विगत कई सालों से प्रति वर्ष ऐसे समाज सेवा मूलक कार्यों को करते आ रहे है। गणेश पूजा हो अथवा काली पूजा हो अथवा दुर्गा पूजा तमाम त्योहार के मौके पर ऐसे कार्यों का आयोजन करते हैं।

मौके पर कमेटी के सदस्यों में जीत सिंह, प्यारे लाल सिंह, आकाश साव, रोहित साव, संजय ठाकुर, जितेंद्र सिंह, जय सिंह, सिद्धनाथ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर पहुंचे।

पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य एवं नगर विकास (नगर पालिका) विभाग के राज्य मंत्री उमेश राय ने पिछली सरकारों के कार्यकाल पर जमकर कटाक्ष किया और इस सेवा मूलक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज गली गली में गणेश भगवान की पूजा हो रही है, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हावड़ा शहर की सूरत बदल जाएगी। मंत्री उमेश राय ने हावड़ा शहर की सबसे बड़ी समस्या गंदगी को लेकर जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इससे निजात मिलेगी।

हावड़ा के बेलगछिया स्थित सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड को लेकर उन्होंने कहा, “मेरा वादा है कि आने वाले दो सालों में बेलगछिया में ‘कूड़े का पहाड़’ (बेलगछिया का भगाड़) नहीं दिखेगा। यहां बच्चे खेलते हुए नजर आएंगे। ” उन्होंने कहा कि यह कूड़े का पहाड़ माकपा के समय का पाप है। यहां वर्षों से डंप किए जा रहे कचरे का निष्पादन नहीं किया गया, तृणमूल की सरकार में भी वहीं किया गया, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। यह पिछली सरकारों की नाकामी का नतीजा है।

श्री राय ने कहा कि हावड़ा से निकलने वाले रोजमर्रा के कचरे का भी सदुपयोग होगा। बहुत जल्द हावड़ा के कोना इलाके में 16 एकड़ जमीन पर प्लांट लगाया जा रहा है, जहां रोजाना फेंके जाने वाले कचरे से ग्रीन कोल बनाकर डीवीसी को दिया जाएगा, जिससे बिजली का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा, “हम (भाजपा) काम करना जानते हैं। पूरे भारत में सबसे अधिक नगर निकायों पर भाजपा का शासन है। हावड़ा के नागरिकों को बेहतर सुविधा कैसे देनी है, इसकी जिम्मेदारी सरकार ने दी है और आने वाले दिनों में हावड़ा की जनता के हित में काम किया जायेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button