पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड का आज नंदीग्राम दौरा, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
![](https://newsofbengal.com/wp-content/uploads/2021/05/today-jagdeep-dhankhad-will-visit-nandigram.jpg)
डेस्क: 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसके सुर्खियों में छाने का पहला कारण बंगाल में परिवर्तन की लहर थी। जबकि इसका दूसरा कारण परिणाम घोषित होने के बाद यहां हुई हिंसा बनी।
विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद ही बंगाल में हिंसा का माहौल छा गया। अलग-अलग जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले किए गए।
भाजपा के कार्यालयों पर तोड़फोड़ की गई। यहां तक कि कई जगहों में आगजनी की घटना भी देखने को मिली। इस हिंसा में कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी तो कई लोग घायल भी हुए।
बंगाल में हुए हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार के दिन राज्यपाल असम और कुचबिहार के दौरे पर थे।
आज वह नंदीग्राम के दौरे पर जाएंगे और वहां हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने खुद पीटकर यह जानकारी दी कि वह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नंदीग्राम जाएंगे और उसी दिन वापस लौट आएंगे।
आपको बता दें कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर तृणमूल कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने राज्यपाल के कुचबिहार व असम दौरे का विरोध किया।
लेकिन उनके विरोध से ही राज्यपाल नहीं रुके और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही उन्होंने बंगाल से असम पलायन कर रहे लोगों के लिए बने शिविरों का भी दौरा किया।
असम का दौरा करने के बाद राज्यपाल ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि राज्य जल रहा है लेकिन सीएम को कुछ दिखाई नहीं देता है।