Political

लूट की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है: शुभेंदु

डेस्क, सोमवार को पूर्वी बर्दवान जिला के कालना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ‘जय श्री राम’ के नाम से ही भड़कने वाले पीसी और भाईपो का अंत समय आ गया है। राज्य का कुशासन जल्द ही समाप्त होगा क्योंकि राज्य की जनता भाजपा को लाने वाली है। राज्य की नई सरकार राज्य की और राज्य के लोगों का विकास करेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार परिवर्तन की सरकार है, विकास की सरकार है। लूट की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आपको आगामी चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताना होगा। इतना कहकर भी नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने कहा कि साढे 9 साल हो गए, लेकिन यह सरकार कुछ नहीं कर पाई। जिस सरकार ने साडे 9 साल तक राज्य के लोगों की कोई चिंता नहीं कि, उसे चुनाव से पहले आज राज्य के जनता की चिंता होने लगी है।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य की जनता को मूर्ख बनाने के लिए ‘दुआरे सरकार’ तथा ‘स्वास्थ्य कार्ड’ का प्रलोभन दिया जा रहा है। लेकिन इन सब का कोई फायदा नहीं है क्योंकि अब उनकी दाल नहीं गलेगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के स्वास्थ साथी कार्ड को नर्सिंग होम स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ममता की सरकार चुनाव से पहले राज्य के लोगों को भ्रमित करने का भरपूर प्रयास कर रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का पता राज्य की जनता को चल चुका है।

साथ ही उन्होंने मंच से दहाड़ते हुए कहा कि चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस का पूरा सफाया हो जाएगा। तृणमूल के सभी पीड़ित नेता व विधायक भाजपा में शामिल होंगे। अंत में तृणमूल कांग्रेस में केवल पीसी और भाईपो ही बचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button