Political

भारतीय जनता महिला मोर्चा ने मेटियाब्रुज में कर्मी सम्मलेन का आयोजन किया

मनोज राय, डेस्क

भारतीय जनता महिला मोर्चा दक्षिण कोलकाता ज़िला के अंतर्गत मटियाबुर्ज विधानसभा में आज महिला मोर्चा का कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मलेन मानसी हॉल में आयोजित हुआ।

इस सम्मलेन में मटियाबुर्ज विधानसभा में आने वाले 15 वार्डों की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिला की अध्यक्षा श्रीमती सुतापा गुप्ता, ज़िला की महामंत्री एवम मटियाबुर्ज विधानसभा की महिला मोर्चा की पर्यवेक्षक श्रीमती दुर्गा लाहा जी उपस्थित थी।

bhartiya janta mahila morcha ka karmi sammelan

कार्यक्रम का संचालन मटियाबुर्ज विधानसभा के अंर्तगत तीनो मंडलो की महिला मोर्चा नेत्री चंद्राणी झा, अनिमा मुखर्जी एवम पूजा हाजरा ने किया।

मटियाबुर्ज मण्ड़ल 3 की महिला मोर्चा अध्यक्षा चंद्राणी झा जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया तथा उनके हाथ पर कमल के फूल के आकार का मेहंदी भी लगाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button