Political

कोलकाता नगर निगम चुनाव में भाजपा की रणनीति, लिया यह फैसला

 

डेस्क: जल्दी कोलकाता में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं इस वजह से सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर रही है बीते दिन ही भाजपा ने भी कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा द्वारा जारी किए गए मित्रों की सूची में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। साथ ही सभी पार्टियां भी चुनाव से संबंधित तैयारियों में जुट चुकी है।

इस बार बीजेपी ने महिला कार्ड खेलने का फैसला लिया है। बीजेपी के द्वारा जारी किए गए सूची में 50 महिलाएं, 5 वकील, 1 सेना के पूर्व कर्नल, 4 डॉक्टर और 8 मुस्लिम चेहरे शामिल है। हालांकि इस बार बीजेपी ने किसी स्टार या फिर सेलिब्रिटी को शामिल नहीं किया है।

सूत्रों की मानें तो वर्तमान में केएमसी के 144 सीटों में से 126 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। विधानसभा चुनाव में तृणमूल के बहुमत से जीत के बाद एक बार फिर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। लेकिन भाजपा का भी दावा है कि नगर निगम चुनाव में वर्षा प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button