Political

बंगाल कांग्रेस के महासचिव के बदले तेवर, प्रदेश अध्यक्ष पर उठाये सवाल, दिया इस्तीफा

 

डेस्क: पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। इसी बीच बंगाल कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी रोहन मित्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने पत्र के माध्यम से इस्तीफा दिया। प्रदेश अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में उन्होंने खुद प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर सवाल उठाए। साथ हुई पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी सवालों के घेरे में लिया। पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में कांग्रेस का फिर एक बार उदय होना मुश्किल है।

कार्यकर्ताओं को कहा चापलूस

उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को पत्र लिखते हुए अपने इस्तीफा देने का कारण बताया। उन्होंने पत्र में लिखा की आपके आसपास के चापलूसी आप के पतन का कारण बन रहे हैं। यही पार्टी के पतन का भी कारण बन गया है।

बंगाल में कांग्रेस का पुनरुत्थान मुश्किल

पत्र में उन्होंने लिखा कि यह पहली बार हुआ है विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम दल को एक भी सीट ना मिली हो। इससे यह साफ है कि कांग्रेस का पतन हो चुका है और निकट भविष्य में इसका पुनरुत्थान भी मुश्किल है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में कांग्रेस ने वाम दल के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन होने के बावजूद भी यह दोनों दल शून्य में सिमट कर रह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button