DistrictNorth 24 Parganas

भाजपा अध्यक्ष ने भूतनाथ मंदिर में जाकर जन्मदिन पर किया दर्शन

बाबा से क्या‍ मांगा आशीर्वाद

कोलकाता। सांसद व राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने जन्मदिन पर अहले सुबह भूतनाथ मंदिर जाकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपना जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया। करीब 15 साल तक प्रचारक रहे श्री घोष भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। भले ही वह सादगी पसंद व्यक्तिं के रुप में जाने जाते हैं, लेकिन तृणमूल सुप्रीमो को टक्कर देकर श्री घोष ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने में उनकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। वह अग्निकन्या के रुप में अपनी पहचान रखने वाले ममता बनर्जी को उसी तरह से कटू भाषा में उत्तर देते हैं जिस तरह से कभी ममता बनर्जी माकपा को देती थी। उस समय ज्योति बसू के साथ ममता बनर्जी उसी तरह से आमने सामने थी जिस तरह से आज सर्वशक्तिमान मुख्यसमंत्री के सामने भाजपा के दिलीप घोष हैं। आरएसएस से दीक्षीत श्री घोष भले ही अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहतें हैं, लेकिन वह एक परिपक्व राजनेता हैं। उन्होंने हर बार अपने को साबित किया है। आज भाजपा को राज्यै में नंबर दो का स्था‍न दिलाने में उनकी भूमिका को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मानता है। यही कारण है कि मुकुल राय जैसे सधे हुए राजनेता भी भाजपा में उनका विकल्प नहीं बन सके। भले ही भाजपा ने बंगाल के इस शेर को अपने तरह से इस्तेमाल कर राजनीतिक समीकरण को अपने पक्ष में किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button