Political

ममता बनर्जी पर रूपा गांगुली का ताना, कह दी बड़ी बात

 

डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के कई नेता बंगाल में हुए हिंसा पर कोई कड़ा एक्शन ना लेने के कारण ममता बनर्जी पर बरस रहे हैं। इसी बीच रूपा गांगुली ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा।

उन्होंने ममता बनर्जी के बारे में कहा कि वह देश चलाने का सपना देख रही है जबकि उनसे एक राज्य ही सही से नहीं संभल पा रहा है। ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि राज्य में एक भी मामला वो ठीक नहीं कर पा रही हैं और देश चलाने का सपना देख रही हैं।

शहीद दिवस पर किए गए भाषण को लेकर किया घेराव

21 जुलाई के दिन ममता बनर्जी और उनकी पार्टी शहीद दिवस का पालन करती है। इस बार भी शहीद दिवस का पालन करते हुए ममता बनर्जी ने वर्चुअल माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों से एक होकर लड़ने की अपील की।

रूपा गांगुली का आरोप: 35,000 महिला हुए प्रताड़ित

भाजपा नेता रूपा गांगुली के अनुसार विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में लगभग 35,000 महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। उनका कहना है कि ममता बनर्जी के दूसरे कार्यकाल के बाद से बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से बंगाल संभाला नहीं जा रहा है और वह देश चलाने का सपना देख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button