Kolkata

परशुराम सेवा संस्थान, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा में कलकत्ता महानगर महिला अध्यक्ष के पद पर पूजा तिवारी को मनोनीत किया गया

परशुराम सेवा संस्थान, राष्ट्रिय ब्राह्मण महासभा जो कि ब्राह्मणों का राष्ट्रीय संगठन है, नित नये-नये जगहों पर अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। जो कि ब्राह्मणों के हित और उत्थान के लिए हमेशा से प्रयत्नशील रही हैं।

इसी क्रम में कलकत्ता महानगर महिला अध्यक्ष के पद पर पूजा तिवारी को मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की घोषणा परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई० आशुतोष कुमार झा ने किया।

गौरतलब है कि पूजा तिवारी एक छोटे शहर से आती हैं। जो बिहार के सिवान जिला की बेटी हैं।

आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कलकत्ता महानगर महिला अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाली पूजा तिवारी ने कहा है कि वो महानगर क्षेत्र में ब्राह्मण महिला और ब्राह्मण समाज के हित में संगठन के द्वारा जो भी सेवा कार्य दिया जायेगा, उसे अपने संपूर्ण मनोयोग से पूर्ण करेंगी।

इस मौके पर गणेश नाथ तिवारी, हृषिकेश चतुर्वेदी, विकास तिवारी, , राजन दूबे सहित शहर के अनेक ब्राह्मण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button