South 24 Parganas

भाजपा का हल्ला बोल अभियान, तूफान पीडितों की राशि लूट का आरोप

दक्षिण 24 परगना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने लगाया तृणमुल कांग्रेस पर आरोप, सूची के साथ दिए प्रमाण

दक्षिण 24 परगना डेस्क
कोलकाता। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अभिजित दास बाबी ने अम्फन तूफान पीडितों की सहायता राशि की लूट पाट करने का आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उन्होंने इसके लिए प्रमाण स्वरुप व सूची भी दी है, जिसमें इन लोगों के नाम शामिल हैं। श्री बाबी ने कहा कह हद तो यह है की इस सूची में जिला परिषद सदस्य निर्मल मजुमदार भी शामिल हैं। जिनकों बीडिओ आफिस से अम्फन तूफान पीडितों में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा लगातार हल्ला बोल अभियान चला रही है। श्री बाबी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि एक ओर वह केंद्र की सहायता नहीं मिलने की बात कहती हैं, तो दूसरी ओर उनके कार्यकर्ता केंद्र की सहायता राशि की लूट में लगें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button