Other Districts

सीमा सुरक्षा बल ने एक किलो सोना के साथ तस्कर ( सिविक पुलिस) को रंगे हाथों पकड़ा

डेस्क: दिनांक 10 मार्च, 2021 को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर एक तस्कर ( सिविक पुलिस) को 998 ग्राम( लगभग 01 किलोग्राम)सोने के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जब्त सोने के बिस्किट की भारतीय बाजार में कीमत रुपए 47,10,042/- है। बीएसएफ ने तस्कर को उस समय पकड़ा जब वह इसे अवैध तरीके से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। इस तस्कर को सीमा चौकी कैजुरी, 153 वाहिनी , उत्तर 24 परगना जिले के क्षेत्र से पकड़ा गया है।
दिनांक 10 मार्च, 2021 को लगभग 1210 बजे, खुफिया जानकारी के आधार सीमा चौकी कैजुरी, 153 वाहिनी, सेक्टर कोलकाता में बीएसएफ इंटेलिजेंस ब्रांच ने कंपनी कमांडर को सोने की तस्करी के बारे में बताया जो मलिकपुर से कैजुरी के बीच में होने वाली थी। खबर मिलते ही कंपनी कमांडर ने कैजुरी के ड्यूटी पर तैनात जवान को मोटरसाइकिल ( WB 26L 5181, लाल रंग की हीरो हौंडा स्प्लेंडर ) रोकने के लिए आदेश दिया।जवान ने मोटरसाइकिल के आते ही उसे रोका और चेकिंग के लिए बोला। तलाशी करते समय मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पैंट की पिछली जेब में से एक किलोग्राम सोने का एक पीस मिला। उसी समय व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल द्वारा पकड़ लिया गया और सोने को जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोफिजूर रहमान ( सिविक पुलिस), उम्र 32 वर्ष, पिता-अय्यूब अली मौला, गांव चिठ्ठीरी, पोस्ट -बाल्टी, थाना- स्वरूपनगर, जिला- उत्तर 24 परगना के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह एक भारतीय नागरिक है। उसने बताया कि यह सोना उसने बोकुल गाज़ी ( उम्र 28 वर्ष, पिता राशिद गाज़ी, गांव अमूदिया, पोस्ट – अमूदिया, थाना- स्वरूपनगर, जिला उत्तर 24 परगना) से लिया था और इसे सीमा सुरक्षा बल की ड्यूटी लाइन को पार करके प्रेम नगर, बसीरहाट में फिर बोकुल गाज़ी को ही देना था। उसने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से इस काम में लिप्त है। उसने बताया कि इस रास्ते से वह पहली बार प्रयास कर रहा था, तभी उसको सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ लिया। उसने बताया कि उसे हर डिलीवरी पर ₹500 मिलता है।

गिरफ्तार तस्कर को जब्त सोने के बिस्किट के साथ कस्टम ऑफिस तेतुलिया को सौंपा

153 वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर श्री जवाहर सिंह नेगी ने अपने जवानों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की, जिसके परिणामस्वरूप एक भारतीय तस्कर के साथ 01 किलोग्राम(998 ग्राम) गोल्ड पकड़ा हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल उनके जवानों द्वारा ड्यूटी पर प्रदर्शित की गई सतर्कता के कारण ही संभव हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आई०जी०, दक्षिण बंगाल सीमांत बीएसएफ द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत सीमा पर होने वाले अपराधों के लिए शून्य तस्करी के संकल्प को पूरा करने के लिए उनके जवान पूरी तरह से दृढ़ हैं और प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button