पति बना हैवान: शराब के नशे में पत्नी से करता था मारपीट, मायके भागने पर फेंका तेज़ाब
![Husband thrashed wife and threw acid on her](https://newsofbengal.com/wp-content/uploads/2022/01/Husband-thrashed-wife-and-threw-acid-on-her.jpg)
डेस्क: वैसे तो झगड़े हर पति-पत्नी के बीच होते हैं लेकिन बक्सर से एक दंपति के झगड़े की ऐसी खबर सामने आई जिसमें पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। झगड़ा इस हद तक बढ़ाओ की पति ने पत्नी के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया जिससे उसके चेहरे और शरीर का आधा हिस्सा झुलस गया। फिलहाल पीड़िता बक्सर के सदर अस्पताल में भर्ती है।
शादी के बाद करता था पिटाई
पीड़िता में आंखों में नमी भरते हुए बताया कि शादी के बाद उसके पति शराब के नशे में उसकी पिटाई किया करते थे। वह इन सब से काफी तंग आ चुकी थी जिसकी वजह से उन्हें अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ मायके भाग जाना सही लगा। लेकिन पति के रूप में वह हैवान यहां तक नहीं रुका, उसने मंगलवार की रात पीड़िता के मायके जाकर उस पर तेजाब फेंक भाग गया।
पति निकला नल्ला, शादी के बाद पता चला सच
पीड़िता के अनुसार, शादी के समय उससे बताया गया था कि लड़का गुजरात में काम करता है। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नल्ला है। साथ ही, वह रोज दोस्तों के साथ शराब पीकर घर आता था और पीड़िता से झगड़ा करता था।