Kolkata

आज से महानगर में शुरू हो गई मेट्रो की सेवा, सफर करने के लिए माननी होंगी यह शर्तें

 

डेस्क: दूसरे लहर के प्रकोप को देखते हुए पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिस वजह से मित्रों सहित कई सेवाएं पिछले कुछ समय से रद्द थी। लेकिन करीब 2 महीने तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहने के बाद आज से आम लोगों के लिए मेट्रो की सेवाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है।

लगभग दो महीनों के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बात की घोषणा कर दी है कि 16 जुलाई से मेट्रो की सेवाओं को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन इसी घोषणा के साथ राज्य सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी हैं।

मेट्रो में सफर करने के लिए माननी होंगी यह शर्तें

पिछले लॉकडाउन में भी मेट्रो को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। कुछ महीनों बाद सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सेवाओं को फिर शुरू किया गया था। लेकिन देश में दूसरे लहर के प्रकोप से बंगाल के भी बुरी तरह प्रभावित होने के कारण 15 मई से फिर एक बार पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। जिस वजह से मेट्रो परिसेवाएं भी बंद हो गई।

अब राज्य सरकार द्वारा 16 जुलाई से आम लोगों के लिए फिर से मेट्रो पर इस सेवा को शुरू करने का आदेश दिया गया है। लेकिन शर्त यह रखा गया है कि केवल 50% यात्री ही इस में सफर कर पाएंगे। सफर करने वाले यात्रियों के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

12 घंटे चलेंगी मेट्रो ट्रेनें

राज्य सरकार द्वारा मित्रों सुविधाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद जीएम मनोज जोशी ने कहा कि इससे आम लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक ही मित्रों पर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया कि आने वाले समय में स्थिति को देखते हुए समय में इजाफा किया जाएगा। यात्रियों को सख्ती से सभी शर्तों को माननी होंगी तभी उन्हें मेट्रो में सफर करने दिया जाएगा।

नहीं चलेंगी लोकल ट्रेनें

बात करे लोकल ट्रेनों की तो राज्य सरकार ने अभी ही इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। लॉकडाउन के कारण लोकल ट्रेनों की परिसेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया था। केवल स्टाफ स्पेशल लोकल ट्रेनों को ही चलाया जा रहा था जिसमें आम आदमियों को सफर करने की अनुमति नहीं थी। अभी भी केवल स्टाफ स्टेशन लोकल ट्रेनें ही चल सकेंगी। जल्द ही राज्य सरकार आम आदमी के लिए भी लोकल ट्रेनों की परिसेवाओं को शुरू करने का फैसला ले सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button