![litti chokha karyakram by bjp](https://newsofbengal.com/wp-content/uploads/2021/02/litti-chokha-karyakram-by-bjp.jpg)
डेस्क, दक्षिण कोलकाता जिले के मटियाबुर्ज मंडल 3 के महेश्तला वार्ड 1 के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लिट्टी चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मटियाबुर्ज विधानसभा के अंतर्गत 15 वार्ड के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में मटियाबुर्ज मंडल 3 के महामंत्री भगवान जी झा ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा के समस्त वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ लिट्टी चोखा कार्यक्रम के बहाने ही मिलना जुलना हुआ तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल में कमल खिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने प्रण भी लिया।
इस कार्यक्रम में मटियाबुर्ज विधानसभा के कॉकॉन्वेनॉर तथागत राय भी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड 1 अमित प्रसाद अजीत झा,शंभू साव , नंदन झा, दिनेश केसरी अनिल चौधरी,चंद्राणी झा संतोष जैसवारा, जय मंडल, सरोज जैसवारा आकाश प्रसाद ज़ने अहम भूमिका निभाई। पूरा कार्यक्रम वार्ड 1 के समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही सफल हो पाया।