DistrictKolkataSocial

कोलकाता पुलिस ने लॉक डाउन को सफल बनाया

बेलियाघाटा और राजाबाजार जैसे इलाकों में स्वयं उतरे डीसीपी अजय प्रसाद

न्यूाज डेस्‍क।
कोलकाता। पहली बार अनलॉक के बाद इस तरह से कोलकाता महानगर में लॉकडाउन लागू किया गया। इस बार का लॉक डाउन पूरी तरह से अलग रहा। जहां पहले लोग प्रशासन को हलके मे लेते थे वहीं दूसरी ओर इस बार प्रशासन कोरोना महामारी को रोकने के प्रति पूरी तरह से समर्पित था। इस लॉक डाउन को सफल बनाने में कोलकाता पुलिस ने अहम भूमिका निभायी। डीसीपी अजय प्रसाद बारिश के बाद भी सुबह से ही राजाबाजार और बेलियाघाटा जैसे इलाकों में कमान संभालने उतर गये थे। किसी को भी बख्शाे नहीं जा रहा था। कोलकाता पुलिस के जवान पूरी मुसतैदी से लोगों से लाकडाउन का पालन करवाने में जुटे थे। इसमें कोलकाता पुलिस की महिला कांस्टेबलों व विशेष दस्तों की भी अहम भूमिका थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button