Howrah

लिलुआ गौशाला में पवित्रम गौ सेवा परिवार ने किया गौ पूजन एवं आरोग्य शिविर का आयोजन

डेस्क: पवित्रम गौ सेवा परिवार द्वारा आज लिलुआ गौशाला, हावड़ा में गौ पूजन एवं आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संस्थापक श्री अजय भरतिया ने सभी सदस्यों को मंत्रोच्चारण के साथ गोपूजन करवाया। आरोग्य शिविर में अनुराधा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल ने अनेक बीमारियों के सरल एवं घरेलु इलाज बताये। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद अग्रवाल ने किया।

संस्था के अध्यक्ष श्री संजय भारतीय ने हावड़ा इकाई का गठन किया जिसमें श्री संतोष केडिया एवं सांवरमल शर्मा को आरोग्य प्रभारी, अनिल अग्रवाल, राजकुमार खेमका और मनोज देवड़ा को व्यवस्था प्रभारी, श्री अरुण अग्रवाल एवं अमित डाबडीवाल को गौ सेवा प्रभारी, नीलिमा सिन्हा को मातृशक्ति, राजेश कनकरानीया और शम्भू अग्रवाल को सयोंजक का प्रभार दिया गया। रमेश नांगलिया, संजय सिंघला एवं विनोद टेकरीवाल को हावड़ा सरंक्षक घोषित किया गया।

कार्यक्रम का समापन अनिर्वाण नियोगी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में मीना नागवांन, सन्दीप सुल्तानिया, श्री शंकर जयसवाल, मनोज कुमार, अक्षय, निकुंज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश पोद्दार, रमेश गुप्ता, अरुण तिवारी, मनोज चौहान, इंदु त्रिपाठी, रत्नेश त्रिपाठी, अपर्णा शर्मा, विनीता शर्मा आदि सभी सदस्यों ने सहयोग किया। संस्था पिछले कई वर्षों से घायल-बीमार गोवंश की सेवा, गांव-गांव में जैविक खेती एवं पंचगव्य चिकित्सा हेतु निशुल्क प्रशिक्षण, पंचगव्य उत्पाद का प्रचार प्रसार का कार्य कर रही है।

संस्था के द्वारा प्राकृतिक, जैविक उत्पाद के प्रचार हेतु पवित्रम स्वदेशी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कोलकाता, हावड़ा, धनबाद आदि कई शहरों में स्थायी केन्द्र बनाये जा रहे है, महिलाओं को गोबर से धूप, दीपक, गमले व मूर्तिया बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था गौ सेवा, गौ-रक्षा के अलावा आरोग्य, पर्यावरण, बच्चों के लिए वैदिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रही है। साथ ही भारत मे गुरुकुलों की परम्परा फिर से शुरू हो इसके लिए भी निरन्तर प्रयासरत है।

संस्था द्वारा बच्चो को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने हेतु समर केम्प का आयोजन किया जाता है जिसमे 15 वर्ष तक की आयु के बच्चो को योग, ध्यान, संगीत की शिक्षा दी जाती है। खेल-खेल में घर मे बड़ों का आदर, पर्यावरण की रक्षा एवं गीता के श्लोक सिखाये जाते हैं। इस वर्ष यह कैंप जून महीने में धनबाद में होने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button