![](https://newsofbengal.com/wp-content/uploads/2020/07/107112430_3087988671266760_5023909667860077269_n-1-520x470.jpg)
कोलकाता। कलकत्ताय हाई कोर्ट के युवा जज प्रतीक प्रकाश बनर्जी के निधन से कोलकाता का न्याायिक जगत हतप्रभ है। केवल 51 साल की उम्र में हाई कोर्ट के जज के रुप में योगदान देने वाले प्रतीक प्रकाश बनर्जी का करियर शानदार था। उन्होंईने सितंबर 2017 में हाई कोर्ट में जज के रुप में योगदान दिया था। इससे पहले एक वकील के रुप में वह नामचीन हस्तीे के रुप में अपनी पहचान बना चुके थे। वह हाई कोर्ट बार एशोसिएशन के अध्ययक्ष भी रह चुके हैं। उनके असामायिक निधन पर बार एशोसियेशन की ओर से कैलाश तमोली व सुमंत गुप्ता ने भी शोक जताया है। युवा व उर्जावान होने के साथ ही श्री बनर्जी न्याोयिक सक्रियता के लिए अपनी अलग पहचान रखते थे।