![](https://newsofbengal.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG-20200818-WA0001-720x470.jpg)
कोलकाता। लायंस क्लब 322 बी2 की ओर से 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्चुअल ऐप जूम के माध्यम से एक मॉ तूझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हारमोनी ग्रुप के राजेश साडानी ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। साथ ही इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट्र गवर्नर अरुण जैन ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। पूर्व गवर्नर व आनरेरी चेयरमैन महेंद्र जैन ने अपने चिर परिचित अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व गवर्नर त्रिलोक चंद राजगढिया ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। जहां डाल डाल पर करती है सोने की चिडिया बसेरा, हमे तडपाते है, ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों ने इसे मनाया।
सबसे पहले सुबह लायंस चिल्ड्रेन पार्क में गर्वनर अरुण जैन, एमआईसी देवाशीष कुमार, वायस गवर्नर अमित बोथरा, कैबिनेट सेक्रेटरी स्वाति गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीरु गोलछा आदि उपस्थित थे।