गुड न्यूज: आईआईटी मद्रास ने तैयार किया पोर्टेबल हास्पिटल
चार घंटे के भीतर कहीं भी बन सकता है यह अस्पताल
![](https://newsofbengal.com/wp-content/uploads/2020/07/download-3.jpg)
कोलकाता। भारतीय प्रोदयोगिकी संस्थान आईआईटी मद्रास के स्टार्टअप माडयूलस हाउसिंग ने पोर्टेबल अस्पभताल बनाने में सफलता प्राप्त की है। इसे मेडीकैब का नाम दिया गया है। केवल दो घंटे के भीतर ही इसे कहीं भी तैयार किया जा सकता है। मेडीकैब का सफल प्रयोग केरल के वायनाड में किया गया है। जहां कोविड 19 के मरीजों की चिकित्सा के लिए इस तरह की इकाई तैयार की जा रही है। यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे देश में इसे तैयार करने का कार्य किया जा सकता है। इससे कोरोना महामारी के साथ ही अन्यस बीमारियों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में मदद मिल सकती है।
माडयूल हाउसिंग के मुख्य कार्यकारी श्रीराम रविंद्रन ने बताया कि केरल में यह पायलट प्रोजेक्ट आरंभ किया गया है। इस परियोजना से माइक्रो हॉस्पिटल की तकनीक और उसके फायदे की प्रासंगिकता को साबित करने में मदद मिलेगी: इसे चार लोग मिलकर आसानी से असेंबल कर सकते हैं। सस्ती स्वास्थ्य सुविधा के लिए इस अस्प ताल का उपयोग केवल भारत जैसे देशों के लिए ही नहीं बल्कि दुनियां के अन्य देशों के लिए भी लाभदायक हो सकता है।